{"_id":"678e534adef90ab6cb0dd3c6","slug":"video-children-who-reached-school-after-holidays-were-welcomed-with-tilak-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत
शाहजहांपुर में शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को जिले के आठवीं तक के सभी विद्यालय खुल गए। छात्र-छात्राओं के स्कूल पहुंचने पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया, लेकिन छात्र-छात्राएं की संख्या काफी कम रही। मध्याह्न भोजन के बाद तमाम बच्चे अपने घर भी चले गए। ऐसे में पहले दिन विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हो सकी।
जिले के विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सर्दी से राहत प्रदान करने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अवकाश घोषित कर रखा था। 19 जनवरी को रविवार का अवकाश होने से विद्यालय बंद रहे। सोमवार को विद्यालय सुबह दस बजे खोले गए तो गिनती के छात्र-छात्राएं ही विद्यालय पहुंचे। ब्लॉक भावलखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर व फूल देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कक्षाएं संचालित हुई। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रोटी गोदाम में सिर्फ 40 बच्चे उपस्थित रहे। इनमें भी कई मध्याह्न भोजन के बाद अपने घर चले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान सईद के अनुसार विद्यालय में 333 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। एक-दो दिनों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।