{"_id":"6ae35edede3768300e0aee9e","slug":"video-child-scientist-exhibition-concludes-dios-honors-meritorious-students-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन, डीआईओएस ने मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन, डीआईओएस ने मेधावियों को किया सम्मानित
शाहजहांपुर के पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 54वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। चयनित मॉडलों को मंडल स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चुना गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन डीआईओएस हरिवंश कुमार ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। प्रदर्शनी की थीम सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रही। निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ. शाहिस्ता खान, प्रो. हर्ष पाराशरी ने मॉडलों को देखकर चयन किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्राओं के मॉडलों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। डीआईओएस व प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने छात्राओं को सम्मानित किया। प्रदर्शनी में नेहा मिश्रा, प्रीति छावड़ा, प्रभा साहू, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।