{"_id":"6abe592e5c630514240130d3","slug":"video-bhagwat-katha-and-pitri-moksha-yajna-commence-with-a-kalash-yatra-devotees-immersed-in-devotion-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा पितृ मोक्ष यज्ञ का शुभारंभ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा पितृ मोक्ष यज्ञ का शुभारंभ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
शाहजहांपुर में पितृ पक्ष के पुण्यदायी अवसर पर पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पितृ मोक्ष यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन धाम परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पीले और लाल वस्त्रों में सजीं महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर क्षेत्र की परिक्रमा की। ढोल के साथ निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। हरे कृष्ण-हरे राम और जय श्री रुद्र बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जलपान कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। धाम के पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि पितृ पक्ष में भक्ति, दान और कथा श्रवण का विशेष महत्व है। क्षेत्र के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति के साथ पितरों की तृप्ति एवं मोक्ष की कामना से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से व्यास आचार्य पं. अंकुर शुक्ल ब्रजराज दास प्रतिदिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक कथा सुनाएंगे। आयोजन में डीके सक्सेना, राजीव त्रिवेदी, राजीव दीक्षित, श्यामा चरण, रामदास, पवन, अतुल अरोड़ा, अलका अरोड़ा, डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।