फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swami Dharmanand Inter College Dominates in Kho-Kho

Shahjahanpur News: खो-खो में स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज का दबदबा

Fri, 02 Oct 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Swami Dharmanand Inter College Dominates in Kho-Kho
शाहजहांपुर में खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ इंचार्ज प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह और क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-19 वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम विजेता और पुवायां इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज विजेता, जबकि जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंडा की टीम उपविजेता रही।
अंडर-14 वर्ग में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम विजेता और जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवकली की टीम उपविजेता रही।
निर्णायक की भूमिका में आचार्य योगेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, राम प्रसाद, ज्ञानी वर्मा, रत्नेश, सत्यपाल सिंह, सचिन प्रेमी, नितिन कुरील, रवि उल्ला, गुरमीत सिंह और आदेश कुमार गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed