{"_id":"6a8f1f74b63ac574d205d9a3","slug":"video-a-fire-broke-out-in-a-fast-food-shop-due-to-a-leaking-cylinder-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर लीक होने से फास्ट फूड की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरदहिया बाजार में हुआ हादसा, तीन दमकल वाहनों ने पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार में बुधवार को सिलिंडर लीक होने से एक फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें उठने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार बरदहिया में बेलवानिया निवासी कौशल कुमार फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। बुधवार को दुकान में सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने फायर टैंकरों से पानी की पंपिंग कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पूरी तरह बुझने के बाद मौके का निरीक्षण भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।