{"_id":"6a96c887286770b3fa085723","slug":"video-saharanpur-police-stop-upper-caste-community-march-against-ugc-reservation-and-sc-st-act-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूजीसी, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज की पैदल यात्रा रोकी, पुलिस से हुई नोकझोंक; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज की पैदल यात्रा रोकी, पुलिस से हुई नोकझोंक; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
यूजीसी, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में मंगलवार को गांव मोरा के ठाकुरद्वारा मंदिर से तहसील तक प्रस्तावित स्वर्ण समाज की पैदल यात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। यात्रा शुरू होने के करीब सौ कदम बाद ही पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
पैदल यात्रा को रोके जाने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी दिखाई दी। इस दौरान पुलिस और स्वर्ण समाज के युवाओं के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई। बाद में पैदल यात्रा दो गुटों में बंट गई।
एक गुट के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी कानून वापस लेने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।