फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muzaffarnagar: Two Accused Arrested in Police Encounter, One Injured

मुजफ्फरनगर: सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल,15-15 हजार का इनाम

Tue, 01 Sep 2026 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 02:28 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे खालापार निवासी फिरोज और उस्मान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। फिरोज घायल हुआ है। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Two Accused Arrested in Police Encounter, One Injured
पुलिस गिरफ्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। खालापार निवासी फिरोज और उस्मान पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


17 अगस्त को हुआ था किशोरी का अपहरण
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी का 17 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। 22 अगस्त को पुलिस ने उसे तलाश कर बरामद किया था। इसके बाद किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की जांच शुरू होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ₹4.30 लाख की कमी से खुला 17 करोड़ की जाली करेंसी का मामला, एक-एक नोट की जांच जारी, तीन अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही पांच आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस इस मामले में डॉक्टर आदिल, उसके कंपाउंडर नाजिम, सम्राट इंटर कॉलेज के चौकीदार नदीम, डॉक्टर सम्राट और कामरान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब फरार चल रहे फिरोज और उस्मान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुठभेड़ में फिरोज को लगी गोली
पुलिस के अनुसार, आज हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में फिरोज के पैर में गोली लगी। घायल फिरोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस्मान को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पर था 15-15 हजार रुपये का इनाम
पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे फिरोज और उस्मान पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

पूछताछ कर रही पुलिस
सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed