{"_id":"67f4e95a5db4c49dd1080cfd","slug":"video-saharanpur-kalash-yatra-taken-out-in-village-patni-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-2025-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Saharanpur: हनुमान जयंती पर गांव पटनी में निकाली गई कलश यात्रा, प्राण-प्रतिष्ठाा का हुआ आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Saharanpur: हनुमान जयंती पर गांव पटनी में निकाली गई कलश यात्रा, प्राण-प्रतिष्ठाा का हुआ आयोजन
सहारनपुर में चिलकाना के ग्राम पटनी के प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्री हनुमान जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ। मंगलवार को आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ, आचार्य पंडित अनिल शर्मा एवं आचार्य पंडित संदीप भारद्वाज ने अनुष्ठान का शुभारंभ किया। पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि हनुमान जी कलयुग के जागृत देवता हैं। जो कोई भी मनुष्य उनकी सच्चे मन से आराधना करता है। उसे उसकी आराधना का फल अवश्य मिलता है।
मुख्य यजमान नितिन गोयल, मुकेश सैनी, रूद्र शर्मा, देव शर्मा, काजल शर्मा, उर्मिला देवी, चित्रा शर्मा, मिथलेश देवी, दुर्गेश देवी, संतोष देवी आदि रहे। कलशयात्रा से पहले गणेश जी का पूजन कराया गया। उसके पश्चात महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा आरंभ की। कलशयात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।