आपको तस्वीर दिखाते हैं सहारनपुर पुलिस के अमानवीय चेहरे की। ये पुलिस का वो चेहरा है जो मरते हुए लोगों को देखता है लेकिन उसकी मानवीयता नहीं जागती। दरअसल सहारनपुर में गुरुवार रात सड़क हादसे के शिकार दो नाबालिग बच्चों ने पुलिसवालों के सामने ही सड़क पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। उनसे वहां खड़े और लोग मिन्नतें करते रहे लेकिन सहारनपुर की ये खाकी नहीं मानीं। अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को अस्पताल नहीं ले गई। पुलिसवालों का दरअसल ये कहना था कि हादसे के शिकार लड़कों के खून से उनकी गाड़ी गंदी हो जाएगी। ऐसे में वो पूरी रात गाड़ी के अंदर कैसे बैठेंगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी बीच प्रशासन ने इस पूरे वाकये को गंभीरता से लेते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
19 January 2018
19 January 2018
19 January 2018
19 January 2018
19 January 2018
19 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018
18 January 2018