Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 year wait for sports college 109 crore spent now an investigation will follow

Saharanpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज के 16 साल इंतजार, 109 करोड़ खर्च, अब होगी जांच

Wed, 11 Nov 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 11 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
16 year wait for sports college 109 crore spent now an investigation will follow
सहारनपुर। 16 साल का लंबा इंतजार, 109 करोड़ खर्च और अब स्पोर्ट्स कॉलेज जांच के घेरे में आ गया। यह हाल है कि बेहट के नसरूल्लागढ़ में निर्मित स्पोर्ट्स कॉलेज का। नींव से लेकर छत तक की जांच आईआईटी रुड़की की टीम ने शुरू की है। इसी शैक्षिक सत्र से कक्षाएं संचालित करने का लक्ष्य था, लेकिन निर्माण कार्यों में खामियों के चलते ऐसा नहीं हो सका। प्रवेशित छात्रों को भी अन्य कॉलेजों में संबद्ध करना पड़ा।
विज्ञापन

बसपा शासन काल में वर्ष 2009 में जिले को स्पोर्ट्स कॉलेज की सौगात मिली थी। कॉलेज निर्माण में कई वर्ष लगे। करीब 16 वर्ष बाद 2024 में कॉलेज की बिल्डिंग तैयार हुई। इसके बाद बिल्डिंग को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू हुआ। शासन की मंशा 2026-27 शैक्षिक सत्र से ही कक्षाएं संचालित करने की थी, लेकिन मानसूनी सीजन में हुई बारिश के चलते कॉलेज जाने वाला रपटा बह गया। इसके बाद प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को कॉलेज का सर्वे और जांच करने के निर्देश दिए। जांच के बाद सामने आया कि कक्षों में जाली नहीं लगी हैं। छात्रावासों के कमरे भी अपेक्षाकृत छोटे पाए गए। इमारत में सीलन आदि भी पाई गई थी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कार्यदायी संस्था ने कमियों को दूर कराया।
विज्ञापन

अब छात्रों को स्थानांतरित करने से पहले सभी व्यवस्थाओं और इमारतों की मजबूती आदि की जांच का जिम्मा आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों को सौंपा गया है। टीम में पांच से सात विशेषज्ञ शामिल हैं, जो स्पोर्ट्स कॉलेज की हर इमारत की जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। टीम यह भी देख रही है कि बिल्डिंग की नींव कितनी मजबूत है और इसे बनाने में किस-किस सामग्री का प्रयोग किया गया है। यह भी परखा जाएगा कि बिल्डिंग कितने वर्षों तक भार को सहन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा नौ से संचालित कॉलेज, कुल 80 सीटें
नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉलेज में छात्रों को पहले कक्षा छह से प्रवेश दिए जाने की मंशा थी। इसे बदलते हुए शासन ने कक्षा नौ कर दिया। कॉलेज में कुल 80 सीटें हैं। छात्रों को बालक वर्ग में एथलेटिक्स, हॉकी, बॉक्सिंग और जूडो, भारोत्तलन खेल के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कॉलेज में क्रमशः 20, 25, 15, 10 और 10 सीटें रखी गई है। छात्र कॉलेज में ही रहकर शिक्षा के साथ खेल की बारीकियां सीखेंगे।

इस वर्ष 39 छात्रों ने लिया प्रवेश
मई में पहले स्तर के ट्रायल कराए गए थे। काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के 39 खिलाड़ियों ने सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश लिया। इनमें हॉकी में 20, बॉक्सिंग में चार, भारोत्तलन में दो, जूडो में दस और एथलेटिक्स में तीन खिलाड़ी शामिल हैं। कॉलेज शुरू न होने के चलते हॉकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन के खिलाड़ियों को सैफई कॉलेज से संबद्ध किया गया है। इसी तरह जूडो के खिलाड़ी गोरखपुर और एथलेटिक्स के खिलाड़ी लखनऊ में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

बेहट में निर्मित स्पोर्ट्स कॉलेज की आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी। उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसका ख्याल रखा जा रहा है।
- राहुल चोपड़ा, प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed