{"_id":"6b0583111412fa46930a0feb","slug":"video-two-friends-on-their-way-to-take-a-holy-dip-in-the-ganges-were-hit-by-a-truck-one-died-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
गंगा स्नान करने जा रहे पड़ोसी जिले संभल के छावड़ा गांव के रहने वाले बाइक सवार ओमेंद्र सिंह (36) और रविंद्र सिंह को बजरफुट से भरे हुए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ओमेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे दोस्त फौजी रविंद्र जख्मी हो गए है।
परिजनों के मुताबिक रविंद्र फौज में है और उनकी तैनाती श्रीनगर में है। रविंद्र अवकाश पर आए हुए थे और वह अपने पड़ोस के रहने वाले दोस्त ओमेंद्र के साथ गंगा स्नान करने जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगर के चंदौसी चौराहे पर रामपुर दिशा की ओर से आ रहे बज्रफुट से भरे हुए ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने ओमेंद्र को देखकर मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी गई। परिवार के लोग भी बिलखते हुए शाहबाद सीएचसी पहुंचे। उधर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले ट्रक को कब्जे में ले लिया। उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। जबकि घायल फौजी रविंद्र का उपचार चल रहा है। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।