{"_id":"6b0b13a280d84df34902104e","slug":"applied-seven-times-yet-no-connection-received-will-stage-a-protest-today-rampur-news-c-282-1-rmp1001-185799-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सात बार आवेदन फिर भी नहीं मिला कनेक्शन, आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सात बार आवेदन फिर भी नहीं मिला कनेक्शन, आज करेंगे प्रदर्शन
Sat, 28 Nov 2026 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। अजीतपुर स्थित एक्जीक्यूटिव इन्कलेव काॅलोनी के बाशिंदों को एक साल में सात बार आवेदन करने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है। समस्या का समाधान न होने पर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए रविवार को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कॉलोनी के बाशिंदों के मुताबिक, बिजली कनेक्शन लेने के लिए वह पिछले करीब एक साल से बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। इस दौरान सात बार आवेदन किया जा चुका है, लेकिन विभाग की ओर से बिजली के तार तक नहीं लगवाए गए। इसके चलते आज तक उनके घर में कनेक्शन नहीं हो सका है। उनका कहना है कि आसपास के दूसरे घरों में बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं लेकिन बार-बार आवेदन और शिकायत के बाद भी उनके मामले में कार्रवाई नहीं हुई। बिजली की सुविधा नहीं मिलने से परिवार और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि समस्या केवल बिजली कनेक्शन तक सीमित नहीं है। कॉलोनी में कई स्थानों पर सड़कें अधूरी और खराब हैं। नालियों का निर्माण नहीं होने से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। इन समस्याओं के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस पहल नहीं की है।