Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Measures to protect against the cold at the district hospital fall short

Rampur News: जिला अस्पताल में ठंड से बचाव के इंतजाम ठंडे

Sat, 28 Nov 2026 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Measures to protect against the cold at the district hospital fall short
रामपुर। मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है लेकिन जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को दिए जा रहे हल्के कंबल ठंड रोकने में बेअसर साबित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई मरीजों के तीमारदारों को घर से रजाई और कंबल मंगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात जिला अस्पताल की पड़ताल में सामने आया कि अभी तक वार्डों में हीटर भी शुरू नहीं किए गए हैं। मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अस्पताल की ओर से जो कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उनसे रात में राहत नहीं मिल पा रही है। भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी बढ़ रही है। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल के स्टाफ से कंबलों की गुणवत्ता और ठंड से बचाव को लेकर शिकायत की जाती है तो जवाब मिलता है कि शासन से जैसे कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वही मरीजों को दिए जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों के सामने ठंड से बचने के लिए अपने घरों से गर्म कपड़े और रजाई मंगवाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बच रहा है। मौसम में लगातार गिरावट के बीच अस्पताल प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ज
मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया है। रात में ठंड महसूस होती है। अस्पताल से जो कंबल मिला है, वह बहुत हल्का है। उसे ओढ़ने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिलती। मजबूरी में घर से रजाई मंगवानी पड़ी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए गर्म कंबलों की व्यवस्था होनी चाहिए। -मुन्तियाज, नसीमगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मरीज का इलाज कराने आए हैं, लेकिन ठंड से बचाव की व्यवस्था ठीक नहीं है। कंबल इतना हल्का है कि उससे ठंड नहीं रुकती। रात में मरीज को परेशानी होती है। स्टाफ से कहने पर बताया जाता है कि जो कंबल मिल रहे हैं, वही दिए जा रहे हैं। -अख्तियार, खबड़िया
मौसम बदलने के साथ ठंड बढ़ रही है। अस्पताल के वार्ड में अभी हीटर भी नहीं चल रहे हैं। मरीज पहले से बीमार है, ऐसे में ठंड से उसकी परेशानी बढ़ सकती है। अस्पताल प्रशासन को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कंबल और हीटर की व्यवस्था करनी चाहिए। -अरविंद यादव, मिलक चिकना
अस्पताल में भर्ती मरीज को रात में ठंड लगती है। यहां मिलने वाला कंबल पर्याप्त गर्म नहीं है। घर से गर्म कंबल लाने पड़े हैं। गरीब परिवारों के लिए बार-बार घर से सामान मंगवाना भी आसान नहीं है। अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाव की बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। -अरजेश, फैजनगर
मरीजों को शासन से उपलब्ध कराए गए कंबल ही वितरित किए जा रहे हैं। ठंड को देखते हुए मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। वार्डों में हीटर शुरू कराने और मरीजों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। अस्पताल में 82 हीटरों का प्रबंध किया गया है। जल्द ही सभी वार्डों में हीटर लगवा दिए जाएंगे। - डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस

भर्ती मरीजों को शासन से आए कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही अगर कोई मरीज मांग करता है तो उसे दो कंबल भी दिए जाते हैं। महिला अस्पताल के सभी वार्डों में 14 हीटर लगाए जा रहे हैं। भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अर संभव प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. अनवर सादात, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed