Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Rampur News
›
In the census, you will no longer need to provide full details to a visiting official; instead, you can complete the enumeration yourself.
{"_id":"6afbd97720485cb76208ab1c","slug":"video-in-the-census-you-will-no-longer-need-to-provide-full-details-to-a-visiting-official-instead-you-can-complete-the-enumeration-yourself-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनगणना में अब घर-घर नहीं भरना होगा पूरा ब्योरा, खुद करें स्व-गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना में अब घर-घर नहीं भरना होगा पूरा ब्योरा, खुद करें स्व-गणना
रामपुर। जनगणना के लिए अब प्रगणक के घर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। परिवार और मकान से जुड़ी 40 सवालों की जानकारी लोग खुद घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। सोमवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने स्वयं स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जिले के लोगों से भी 30 नवंबर तक स्व-गणना करने की अपील की।
जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अभियान चलेगा। इसके लिए पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधानुसार भाषा चुन सकते हैं। परिवार और मकान से संबंधित 40 सवालों के जवाब भरने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर एक पहचान संख्या मिलेगी। इसे संभालकर रखना जरूरी है, क्योंकि घर पहुंचने वाले प्रगणक को यह संख्या उपलब्ध करानी होगी। डीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही विकास योजनाओं और सरकारी सुविधाओं के वितरण का आधार बनते हैं। इसलिए जानकारी दर्ज करते समय कोई सदस्य छूटना नहीं चाहिए। घर में रहने वाले किरायेदारों और अन्य सदस्यों का विवरण भी शामिल करें। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। वे परिवारों से जानकारी लेकर स्व-गणना के विवरण का सत्यापन करेंगे। डीएम ने लोगों से खुद ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने और आसपास के परिवारों को भी जागरूक करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।