{"_id":"6afb5f097bc3111433069548","slug":"assault-over-demand-for-outstanding-payment-fir-registered-against-three-individuals-rampur-news-c-282-1-smbd1029-184874-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बकाया रुपये मांगने पर मारपीट, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बकाया रुपये मांगने पर मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
Tue, 17 Nov 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
स्वार। दुकान के बकाया रुपये मांगने पर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर परिजनों से भी गाली-गलौज की गई। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से चले गए। नगर पंचायत नरपतनगर शेखूपुरा निवासी फरजंद खां के अनुसार, आठ जुलाई को उन्होंने फेज खां उर्फ गुड्डू खां से बकाया रुपये मांगे थे, जिस पर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी, बचाव में आए परिजनों से भी गाली-गलौज की। पुलिस ने सोमवार को फेज खां उर्फ गुड्डू खां समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
