{"_id":"6a3fdd64bba90dc90a0c701f","slug":"video-government-is-defaming-jauhar-trust-chairperson-and-azams-sister-hit-back-following-income-tax-action-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौहर ट्रस्ट को सरकार कर रही बदनाम, आयकर कार्रवाई के बाद अध्यक्ष व आजम की बहन का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहर ट्रस्ट को सरकार कर रही बदनाम, आयकर कार्रवाई के बाद अध्यक्ष व आजम की बहन का पलटवार
आयकर विभाग के कसते शिकंजे के बाद जौहर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं सपा नेता आजम खां की बहन निगहत अफलाक ने चुप्पी तोड़ते हुए पहली बार मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने ट्रस्ट के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे जौहर विश्वविद्यालय की साख और शिक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रस्ट की अध्यक्ष निगहत अफलाक ने कहा कि आजम खां ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन शिक्षा के विस्तार और गरीब तबके के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए समर्पित किया।
उसी सोच का परिणाम जौहर विश्वविद्यालय है, जिसे आज निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि रामपुर की पहचान और लाखों लोगों की उम्मीदों का केंद्र है। इसे कमजोर करने या इसकी छवि धूमिल करने की किसी भी कोशिश को ट्रस्ट हर स्तर पर चुनौती देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।