{"_id":"6ab2d454b560c39dda0a00d4","slug":"villagers-attacked-in-kundanpur-over-a-feud-three-arrested-rampur-news-c-15-1-mbd1062-999217-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कुंदनपुर में रंजिश में ग्रामीणों पर हमला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कुंदनपुर में रंजिश में ग्रामीणों पर हमला, तीन गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी के कुंदनपुर गांव में मंगलवार सुबह रंजिश में ग्रामीणों पर हमला हुआ। दर्जनभर से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से मारपीट की। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा है और उनकी तीन बाइक भी जब्त की हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शांति मौर्य और शंकर मौर्य खेत पर चारा लेने गए थे। तभी छिंदर, ज्योति सिंह, पिंटू और कुलदीप सहित अन्य हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। शोर सुनकर बचाव में आए सौरभ, अरविंद, टिंकू, मनीष और कमल के साथ भी मारपीट की गई। हमलावर तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग गए।
पीड़ितों के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार को हुए एक विवाद में बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने रंजिश पाल ली थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल शांति मौर्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद