{"_id":"6afdacaa93b44ae9510e4d09","slug":"video-video-rayabral-ma-saugdhaka-hathasa-ma-ghayal-vathathha-ka-mata-parajana-ka-hagama-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत, परिजनों का हंगामा
सड़क हादसे में घायल गुलालखेड़ा मजरे तेजगांव गांव निवासी सीता देवी (76) की मंगलवार रात इलाज के दौरान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बुधवार सुबह शव गांव पहुंचा तो परिजन मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मुआवजा दिलाने का का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद गेगासों गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला। सीता की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
गांव निवासी सीता पत्नी लोधा बीते शनिवार की सुबह समय करीब छह बजे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरकर सड़क पार कर घर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे सीता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल के बाद सीता को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुबह करीब आठ बजे सीता का शव गांव पहुंचा। इस पर परिजन आक्रोशित होते हुए हंगामा करने लगे। बेटे रामलखन ने कहा कि पहले पांच लाख का मुआवजा समेत अन्य सरकारी मदद दी जाए। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करेंगे। सुबह 10 बजे पुलिस के मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि बेटे राम लखन की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।