{"_id":"6888922baff7d923910259ed","slug":"video-video-raebareli-pakha-ka-palga-lgata-samaya-karata-sa-vavahata-ka-mata-hataya-ka-lgaya-aarapa-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Raebareli: पंखे का प्लग लगाते समय करंट से विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Raebareli: पंखे का प्लग लगाते समय करंट से विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में सोमवार की रात 9:30 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस पर ससुरालीजनों ने बताया था कि पंखे का प्लग लगाते समय करंट से मौत हुई लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद रात लगभग 2:00 बजे मृतका के पिता जब मौके पर पहुंचे तो आरोप लगाया कि लगातार 5 लाख की डिमांड की जा रही थी डिमांड पूरी न होने से नाराज ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी है।
मझिगवां गांव निवासी सतीश कुमार चतुर्वेदी की 24 वर्षीय पत्नी रानी को सोमवार की रात परिजन अचेतन अवस्था में रात करीब साढ़े नौ बजे सीएचसी महराजगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और सूचना शिवगढ़ पुलिस को दे दी। चिकित्सकों के पूछने पर मृतका को लेकर आए परिजनों ने करंट लगने की बात बताई और शव लेकर गांव चले गए।
मृतका के ससुर धर्मेश चतुर्वेदी ने बताया कि पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गई। सीएचसी महराजगंज ले कर गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष से बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत निवासी मृतका के पिता शिवकुमार तिवारी परिवार सहित मंगलवार रात करीब दो बजे बेटी की ससुराल पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि अप्रैल 2024 में विवाह किया था। एक वर्ष हुए हैं। उसकी बेटी सोमवार की शाम अपनी बड़ी बहन से बात कर रही थी तभी चीख पुकार की आवाज आई और उसका फोन बंद हो गया।
मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी का पति व उसके ससुराल वाले पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे व उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने उसकी बेटी का गला दबाकर हत्या की है। मामले में थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है फिर भी सूचना के आधार पर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।