{"_id":"6af4b946b22dbf5523082476","slug":"the-amethi-mp-inaugurated-eight-interlocking-roads-raebareli-news-c-101-1-rai1002-171904-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अमेठी सांसद ने आठ इंटरलाॅकिंग सड़कों का लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अमेठी सांसद ने आठ इंटरलाॅकिंग सड़कों का लोकार्पण किया
Thu, 12 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद। अमेठी सांसद केएल शर्मा ने बुधवार को आठ इंटरलाकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। ये सड़कें सलोन, डीह और छतोह ब्लॉक के आठ गांवों में 52.50 लाख रुपये की लागत से बनी हैं। लोकार्पण कार्यक्रम नसीराबाद में राजीव गांधी प्रतिमा के पास आयोजित हुआ। सांसद और अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर पालिका परिषद रायबरेली के पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, टीएन तिवारी, अनुराग द्विवेदी, कामतानाथ सिंह और राजबहादुर पासी सहित कई कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से करीब 20 हजार लोगों का आवागमन आसान होगा। उन्होंने भाजपा पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया।
सांसद ने बताया कि सलोन, डीह और छतोह क्षेत्र में दो करोड़ 37 लाख रुपये के कार्य हुए हैं। इनमें सड़क, सोलर लाइट, इलाज, दैवी आपदा, अस्पताल और बिजली से जुड़े कार्य शामिल हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सलोन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, टीएन तिवारी, मोहित मिश्रा, शिवदर्शन पासी, धर्मेंद्र सिंह, श्याम सुंदर तिवारी और शुभम सिंह मौजूद रहे।