{"_id":"6abbb978db68d6d1fe0eec6e","slug":"video-video-bhajapa-ka-ejata-ka-nprpa-ma-kama-kara-raha-saiisa-parava-matara-savama-parasatha-maraya-na-thaya-byana-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे सीईसी, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे सीईसी, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बयान
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को लखनऊ से प्रयागराज जाते समय सारस मोटल चौराहे पर रुके। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्या सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए पर भी अपनी बात रखी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपाइयों के साथ पुलिस द्वारा हुई पिटाई पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि मु्ख्य चुनाव आयुक्त अपनी गरिमा और संविधानिक मर्यादा को ताक पर रखकर भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है। यही कारण है कि देश की लोकतांत्रिक संस्था से लोगों को विश्वास उठ गया है। निर्वाचन आयोग की भूमिका संदिग्ध है और यहां तक की उनके बचाव में भाजपा के नेता जो बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भाजपा के एजेंट है। सपा के पीडीए पर कहा कि पार्टी के नेता ही पीडीए की परिभाषा नहीं जानते हैं। इससे कार्यकर्ता भी गुमराह होते हैं। इससे पार्टी की सुचिता घटती है। पीडीए की परिभाषा स्पष्ट कर लेनी चाहिए।
एबीवीपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि विधायक के साथ जो मारपीट की गई थी, वह पुलिस की गुंडागर्दी है। जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट करना कतई उचित नहीं है। जनप्रतिनिधि इसलिए होता है कि वह सरकार के खिलाफ आवाज उठाए, यदि जनप्रतिनिधि को दबाया जाए तो लोकतंत्र की हत्या सरीखा होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।