{"_id":"6a9d4c866a1493c3550f7ede","slug":"video-video-15-thana-sa-jalparata-thapa-3500-lga-ka-samana-payajal-sakata-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 15 दिन से जलापूर्ति ठप, 3500 लोगों के सामने पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 15 दिन से जलापूर्ति ठप, 3500 लोगों के सामने पेयजल संकट
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के धूनू का पुरवा मजरे उत्तरागौरी गांव स्थित जल निगम की टंकी से करीब 15 दिन से जलापूर्ति ठप है। इससे करीब 3500 लोगों की आबादी प्रभावित है। टंकी का पुराना बोर खराब हो गया है। वहीं, नया बोर कराने का काम भी अधर में है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में वर्षों से खारे पानी की समस्या है। पेयजल के लिए जल निगम की टंकी ही मुख्य सहारा है।
टंकी का एक बोर पहले से चल रहा था। कुछ समय से दूसरा बोर कराने का काम शुरू किया गया था। करीब 150 फीट बोर होने के बाद उसमें साइड कट गई। इसके बाद पुराना बोर भी खराब हो गया। इससे टंकी से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। बोरिंग का काम कर रहे मैकेनिक दीपाराम ने बताया कि बोर खराब होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। नया बोर करने में एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है।
ग्रामीण बबलू चौहान, मोहित सिंह, रामशरण, विजयपाल प्रधान सुनील यादव, दिलीप शर्मा, रामलखन यादव और श्यामलाल शर्मा आदि ने बताया कि 15 दिन से लोग पानी के लिए परेशान हैं। खारे पानी के कारण पहले से ही दिक्कत है। ऊपर से टंकी का बोर खराब होने से समस्या और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। उत्तर गौरी के साथ धूनू का पुरवा, गौरी, रिसाली का पुरवा और गरीब का पुरवा समेत आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हैं। लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पशुओं के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जेई सचिन कुमार ने बताया कि बोर कराया जा रहा है। जल्द ही पेयजल की समस्या का निराकरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।