फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dispute over an obscene song; sticks and clubs were used

Raebareli News: अश्लील गाने पर विवाद, लाठी-डंडे चले

Mon, 07 Sep 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute over an obscene song; sticks and clubs were used
लालगंज। क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव में शनिवार रात जन्माष्टमी पंडाल में अश्लील गाने बजाने को लेकर विवाद हुआ। एतराज जताने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चले। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। गांव में तनाव है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए पंडाल सजाया था और चंदा जुटाकर आर्केस्ट्रा का इंतजाम किया था। शुरुआत में भक्ति गीत बज रहे थे लेकिन बाद में अश्लील गाने बजाए जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। एक पक्ष के रघुपाल पासी ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे चार लोग पंडाल में पहुंचे। उन्होंने गाली गलौज की और बहन-बेटियों से अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर मारपीट की गई।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के अभय प्रताप सिंह ने नौ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि आरोपी उनके घर तक पहुंच गए और बच्चों व बेटी के साथ भी मारपीट की। नृत्य के मंच पर एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अभय प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed