{"_id":"6aa7c41b330bc3348c001c64","slug":"video-rayabral-ma-chhata-ka-rasata-ghara-ma-ghasa-cara-ratayarada-faja-ka-bta-bhao-ka-40-lkha-ka-javara-uugdhae-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, रिटायर्ड फौजी की बेटी-बहुओं के 40 लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, रिटायर्ड फौजी की बेटी-बहुओं के 40 लाख के जेवर उड़ाए
रायबरेली में खीरों थाना क्षेत्र के बकिया खेड़ा मजरे उदवतपुर गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड फौजी राम रतन यादव के घर को निशाना बनाकर उनकी बेटी और दो बहुओं के करीब 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते जीने से घर के अंदर दाखिल हुए और तीन कमरों में रखी अलमारियों को खोलकर जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना के समय परिवार के करीब 11 सदस्य घर में मौजूद थे। रात करीब 11 बजे फौजी का पुत्र संजय कंबाइन मशीन लेकर धान काटने के लिए गैर जनपद चला गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य कमरों और बरामदे में सो गए। करीब 12:30 बजे परिवार की एक बुजुर्ग महिला बाथरूम के लिए उठीं। आते-जाते उन्होंने बरामदे में फर्राटा पंखे के पास काली टीशर्ट और चड्ढा पहने एक युवक को खड़े होकर हवा खाते देखा। बुजुर्ग महिला ने उसे घर का सदस्य समझकर कोई ध्यान नहीं दिया और वापस सो गईं।
करीब 2 बजे बरामदे में बेटी के साथ सो रहे छोटे बच्चे के रोने पर बुजुर्ग महिला उसे दूध पिलाने के लिए कमरे में गईं। वहां सामान बिखरा देखकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। जांच करने पर पता चला कि दो बहुओं अर्चना व रीता तथा बेटी कविता के सामान वाले तीन कमरों की अलमारियां खुली थीं और उनमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। परिजनों के अनुसार चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
शारदा सहायक पुरवा उन्नाव ब्रांच नहर के किनारे स्थित बकिया खेड़ा निवासी रिटायर्ड फौजी राम रतन यादव और उनके भाई का परिवार काफी बड़ा है। परिवार के लोग भैंस, घोड़ा, कंबाइन मशीन और ट्रैक्टर समेत अलग-अलग व्यवसायों में लगे हैं। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी उनके घर से दो बार भैंस चोरी हो चुकी हैं। पहली बार पांच भैंस और दूसरी बार तीन भैंस चोरी हुई थीं। दूसरी घटना में चोर तीनों भैंसों को लोडर में लेकर जा रहे थे, लेकिन उन्नाव सीमा के पास लोडर धंस जाने पर भैंसों को वहीं छोड़कर भाग गए थे। इससे तीनों भैंस बरामद हो गई थीं, जबकि पहली बार चोरी हुई पांच भैंसों का अब तक पता नहीं चला है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।