{"_id":"6a5e0f1c40e0c40d4703e420","slug":"video-rayabral-jaharal-jata-ka-katana-sa-6-varashhaya-masama-ka-mata-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: जहरीले जंतु के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: जहरीले जंतु के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदन खेड़ा मजरे पोखरनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 6 वर्षीय मासूम चाहत, पुत्र महेश, अपनी मां के साथ घर में बिस्तर पर लेटा हुआ था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया।
परिजनों ने बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलने पर महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।