{"_id":"6ae9aa040d5527f5e30724f9","slug":"video-farmers-queue-for-wheat-seeds-in-lalganj-rae-bareli-500-quintals-have-already-been-distributed-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के लालगंज में गेहूं के बीज के लिए किसानों की कतार, 500 क्विंटल का हो चुका वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के लालगंज में गेहूं के बीज के लिए किसानों की कतार, 500 क्विंटल का हो चुका वितरण
रायबरेली के लालगंज में रबी की बुवाई की तैयारी के बीच गेहूं का बीज लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को राजकीय कृषि बीज भंडार पर सुबह से ही किसानों की कतार लगी रही। पंजीकरण करा चुके किसानों को आधार कार्ड के सत्यापन के बाद बीज वितरित किया गया। बीज भंडार प्रभारी असित प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस बार 1060 क्विंटल गेहूं के बीज वितरण का लक्ष्य मिला है। इसमें अब तक करीब 500 क्विंटल का वितरण किया जा चुका है। किसानों को डीबीडब्ल्यू-222, डीबीडब्ल्यू-327 और डीबीडब्ल्यू-303 प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जाना है। फिलहाल केंद्र पर डीबीडब्ल्यू-327 ही उपलब्ध है। अन्य प्रजातियों का बीज आने पर उनका भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को 14 पैकेट चना, 11 पैकेट मसूर, तीन पैकेट मटर और सरसों की 282 मिनी किट निशुल्क वितरित की गई हैं। किसान दीपू तिवारी ने बताया कि उन्होंने सोमवार को पंजीकरण कराकर आधार कार्ड जमा किया था। मशीन में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें उस दिन बीज नहीं मिल सका। मंगलवार को उन्हें बीज उपलब्ध कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।