{"_id":"6ae9aa000e0384b0ee0bedb3","slug":"video-inner-wheel-club-dandiya-festival-concludes-with-great-pomp-in-raebareli-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में इनर व्हील क्लब का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में इनर व्हील क्लब का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न
रायबरेली में भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के प्रतीक नवरात्र से दीपावली तक चलने वाले उत्सवों की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब, रायबरेली के तत्वावधान में आयोजित डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।
रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, आकर्षक सजावट, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला अजय कुमार की धर्मपत्नी शालिनी वर्मा तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्निल पांडेय की धर्मपत्नी नेहा शुक्ला ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने इनर व्हील क्लब द्वारा सामाजिक सेवा के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना किया। उद्घाटन सत्र में क्लब की निदेशक संध्या भार्गव एवं करुणा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।