फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   khagaria-father-son-shot-by-two-unidentified-criminals-sdo-road-plai-gali

बिहार: व्यवसायी पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली; दुकान से घर के रास्ते में बनाया निशाना; मचा हड़कंप

Tue, 03 Nov 2026 09:50 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 09:50 PM IST
सार

खगड़िया के एसडीओ रोड स्थित प्लाई गली रोड में दो अज्ञात अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। घायलों की पहचान सज्जन खेतान (60 वर्ष) और उनके पुत्र कन्हैया खेतान (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
khagaria-father-son-shot-by-two-unidentified-criminals-sdo-road-plai-gali
इलाज के लिए बेगूसराय किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के एसडीओ रोड स्थित प्लाई गली रोड में दो अज्ञात अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। घायलों की पहचान सज्जन खेतान (60 वर्ष) और उनके पुत्र कन्हैया खेतान (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


व्यवसायी संदीप केडिया ने बताया कि अपराधी पहले से घात लगाए तैयार थे। अपराधियों ने व्यवसायी पिता-पुत्र पर गोलियां चलाईं। दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान रास्ते में अंधेरा होने पर बाइक सवार अपराधियों ने सज्जन खेतान को निशाना बनाया। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके बेटे कन्हैया खेतान को भी गोली लगी, हालांकि उनके साथ मौजूद स्टाफ गोलीबारी में बच गया। पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाश रही है। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी आसपास है या नहीं, यह देखा जा रहा है। नगर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़िए- मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की जीत तय, दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने ही दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद अस्पताल में व्यवसायियों की भीड़ पहुंच गई। सज्जन खेतान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेगूसराय रेफर कर दिया। कुछ देर बाद कन्हैया खेतान को भी बेगूसराय कर दिया गया। इस बीच खगड़िया सांसद राजेश वर्मा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल पिता-पुत्र का हाल जाना। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed