{"_id":"6612983cfe75520b630cb77b","slug":"video-spark-came-out-from-the-transformer-five-bighas-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-creating-panic","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, मचा रहा हड़कंप
शार्क सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू करते पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बहरिया क्षेत्र के सरायगनी गांव के उबैद पुत्र अल्बाकी एवं डॉ.शमसुल अहमद पुत्र डॉ. महफूज अहमद का खेत धमौर गांव में है। खेत से लगा हुआ विद्युत पोल व 25 केवीए का ट्रांसफार्मर है। विद्युत पोल के तार नीचे तक लटक रहे हैं। रविवार दोपहर में ट्रांसफार्मर के शार्ट शर्किट से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। धूप व तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के लोग दौड़कर आए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थाना बहरिया व फायर बिग्रेड को फोन पर सूचना दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।