Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Basic Education Director Anil Bhushan Chaturvedi Booked in FIR Over Alleged Service Record Tampering

यूपी: सेवापुस्तिका में गड़बड़ी करने के आरोप में बेसिक शिक्षा निदेशक समेत 2 पर FIR; पूर्व कर्मचारी ने दी शिकायत

Tue, 10 Nov 2026 12:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Nov 2026 12:31 PM IST
सार

सेवापुस्तिका में गड़बड़ी करने के आरोप में बेसिक शिक्षा निदेशक समेत दो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के तत्कालीन सचिव रहते हुए सेवापुस्तिका में गलत प्रविष्टि कराने का आरोप है। पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर वरिष्ठ सहायक भी नामजद किए गए हैं। कर्नलगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP Basic Education Director Anil Bhushan Chaturvedi Booked in FIR Over Alleged Service Record Tampering
बेसिक शिक्षा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी में तैनाती के दौरान एक कर्मचारी की सेवापुस्तिका में गलत प्रविष्टि दर्ज कराने का आरोप है। 
विज्ञापन


मामले में कोर्ट के आदेश पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) तत्कालीन सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के साथ वरिष्ठ सहायक इष्टदेव उपाध्याय को भी नामजद किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, सिविल लाइंस निवासी शशि कुमार यादव ने बताया कि वह वर्ष 1995 से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर वरिष्ठ सहायक भी नामजद

एक से 31 मार्च 2021 तक वह बीमारी के कारण छुट्टी पर थे। इस छुट्टी को 27 जुलाई 2021 को वेतन सहित मंजूरी मिली थी। आरोप है कि 24 जून 2021 को तत्कालीन सचिव के निर्देश पर वरिष्ठ सहायक ने उनकी मूल सेवापुस्तिका और निजी पत्रावली मंगवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बाद में जब सेवापुस्तिका मिली तो उसमें 31 मार्च 2021 की तारीख से प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज थी। शशि कुमार का कहना है कि 22 जून 2021 को सेवापुस्तिका की प्रमाणित कॉपी में यह प्रविष्टि नहीं थी। 

 

कर्नलगंज पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी और कार्यालय के रजिस्टर के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रविष्टि बाद में दर्ज कर पुरानी तारीख डाल दी गई। कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है, सभी पहलुओं पर जांच की जांच की गई।

वहीं, इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि अभी इस फिर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर ही इस पर कुछ बता सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed