{"_id":"6b09704b6fb69883e109116c","slug":"video-youth-dies-due-to-electric-shock-in-pilibhit-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: खेत में रोटावेटर से उलझा बिजली का तार, छुड़ाते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: खेत में रोटावेटर से उलझा बिजली का तार, छुड़ाते समय करंट लगने से युवक की मौत
Mukesh Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:28 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में गेहूं की बोआई के दौरान खेत में रोटावेटर से उलझा बिजली का तार हटाने के दौरान युवक को करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बरेली जिले के गांव कटका निवासी भवनेश जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौली में अपने रिश्तेदार बबलू के यहां आया हुआ था। शुक्रवार को वह खेत में गेहूं की बोआई करवा रहा था। इसी दौरान खेत में पड़ा बिजली का तार रोटावेटर में उलझ गया। भवनेश तार को निकालने के लिए आगे बढ़ा और उसे छुड़ाने लगा। तभी अचानक तार में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही भवनेश जमीन पर गिर पड़ा। खेत में मौजूद रिश्तेदारों ने उसे बचाने की कोशिश की और आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल से सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप मृतक के परिजनों ने नहीं लगाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।