{"_id":"6b087e933e7af1a2f60b3912","slug":"elderly-man-suffering-from-burn-injuries-dies-during-treatment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-174182-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आग से झुलसे वृद्ध की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आग से झुलसे वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
Fri, 27 Nov 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खनका में आग की चपेट में आकर झुलसे दिव्यांग वृद्ध की उपचार के दौरान दूसरे दिन जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजन के अनुसार बीड़ी पीकर बिस्तर पर फेंक देने से अचानक आग लग गई थी। इसमें वह झुलस गए थे।
गांव निवासी दफेदार कश्यप (70) पुत्र गोविंद राम कश्यप बुधवार तड़के करीब चार बजे उठे और चारपाई पर ही अपने बिस्तर पर बीड़ी पीने लगे। पत्नी गंगा देवी के अनुसार बीड़ी पीकर उन्होंने बिना बुझाए उसे वहीं फेंक दिया। कुछ ही देर में आग लग गई। दिव्यांग होने के कारण दफेदार वहां से नहीं हट सके। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार तड़के उनकी मौत हो गई।
शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बर्निंग (जलने से हुई मृत्यु) बताया गया है।