{"_id":"6ae879fddea0245b7a037382","slug":"video-tourism-season-begins-at-pilibhit-tiger-reserve-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: चार माह बाद फिर आबाद हुआ टाइगर रिजर्व, दूसरे दिन भी सैलानियों ने की जंगल की तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: चार माह बाद फिर आबाद हुआ टाइगर रिजर्व, दूसरे दिन भी सैलानियों ने की जंगल की तैयार
Mukesh Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:24 PM IST
Link Copied
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई। रविवार को वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने मुस्तफाबाद गेट पर हवन-पूजन के साथ नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जंगल के लिए रवाना किया। पहले दिन 21 सफारी वाहनों से पर्यटकों और स्कूली बच्चों को निशुल्क जंगल की सैर कराई गई। दिल्ली, लखनऊ समेत विभिन्न शहरों से पहुंचे सैलानियों ने जंगल की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच वन्यजीवों के दीदार किए। नए पर्यटन सत्र के पहले दिन ही पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। दूसरे दिन भी सैलानी जंगल सफारी के लिए पहुंचे। पर्यटकों ने निर्धारित समय पर सफारी वाहनों से जंगल की सैर की। इस दौरान वन्यजीवों के दीदार की उम्मीद के साथ सैलानियों में खासा उत्साह नजर आया। वन विभाग की ओर से सफारी को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।