{"_id":"6a9be6d43e31c8100b075adb","slug":"video-school-children-arrive-at-tehsil-samadhan-diwas-demand-road-construction-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: तहसील समाधान दिवस में पहुंचे स्कूली बच्चे, डीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: तहसील समाधान दिवस में पहुंचे स्कूली बच्चे, डीएम से सड़क निर्माण कराने की मांग
Mukesh Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:24 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के महोब रेंज से लगी बंगाली समाज की संजय नगर महोब कॉलोनी में पिछले 20 वर्षों से सड़क नहीं बनने के चलते यहां का कच्चा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। बरसात के दिनों में स्कूल के बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव से स्कूल का लगभग तीन किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह से दलदल बन चुका है।
दो पहिया व पैदल जाने वाले लोग जंगल के रास्ते से घूमकर जा रहे हैं। स्कूल के बच्चों का कहना है कि जब से वह गांव में रह रहे हैं उन्होंने कभी इस मार्ग को बनते हुए नहीं देखा। शनिवार को तहसील समाधान दिवस में पहुंचे स्कूल के बच्चों ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से जल्द सड़क बनाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।