फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM honors teachers for outstanding work in Pilibhit

शिक्षक दिवस: पीलीभीत में डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित, योगदान को सराहा

Sat, 05 Sep 2026 02:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 05 Sep 2026 02:47 PM IST
सार

शिक्षक दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सम्मान समारोह हुआ। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। 

विज्ञापन
DM honors teachers for outstanding work in Pilibhit
डीएम ने शिक्षकों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी भी शिक्षकों पर होती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षण की पद्धतियों में भी बदलाव जरूरी है। शिक्षक नई तकनीक और नवाचारों का प्रयोग कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन


शिक्षकों ने साझा किए अनुभव 
समारोह में शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव भी साझा किए। अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की उपस्थिति व शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सम्मानित शिक्षकों ने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से शिक्षकों का उत्साह बढ़ता है और वे और अधिक लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed