{"_id":"6933f91846ce04274c06fbec","slug":"video-remains-of-a-prohibited-animal-were-found-in-the-pond-in-pilibhit-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तालाब में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, हिंदू संगठन के लोगों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तालाब में मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, हिंदू संगठन के लोगों ने जताया विरोध
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव परेवा में शनिवार को प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध जताया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंचीं सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन देकर पदाधिकारियों को शांत कराया।
शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब में प्रतिबंधित पशु का अवशेष उतराते देखा। इसकी सूचना हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को दी। पता चलते ही हिंदू संगठन के लोग आ गए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल भी मौके पर पहुंचीं। घटना की जानकारी ली और जल्द खुलासे की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।