फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clash between two groups fueled by a long-standing feud; 11 injured, including women.

Pilibhit News: रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष महिलाओं समेत 11 घायल

Fri, 23 Oct 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups fueled by a long-standing feud; 11 injured, including women.
घुंघचाई। रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार को दिलावरपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को उपचार और मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी रामनिवास का पड़ोस के भगवानदीन पुत्र नेतराम से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष के ताराचंद्र, किशन कुमार, अजय कुमार, सुंदरा देवी और हृदयांश घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के नेतराम, श्यामाचरण, संजय, सुनील कुमार, जगरानी और विमला देवी को चोटें आईं। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों ने घुंघचाई थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed