फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly moradabad teacher mlc election 2026 voting at 105 polling booths

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली-मुरादाबाद मंडल के 105 पोलिंग बूथों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 23 Oct 2026 08:37 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 23 Oct 2026 08:37 AM IST
सार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से नौ जिलों के 105 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक चलने वाले मतदान में 47,700 शिक्षक मतदाता बैलट पेपर से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
bareilly moradabad teacher mlc election 2026 voting at 105 polling booths
पोलिंग पार्टियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। शाम चार बजे तक 47,700 शिक्षक मतदाता बैलट पेपर से मतदान करेंगे। चुनावी मैदान में 17 प्रत्याशी हैं। मतदान को लेकर पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे से इस निर्वाचन क्षेत्र के नौ जिलों में बनाए गए कुल 105 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। बरेली जिले में चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार को संजय कम्युनिटी हॉल से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जो शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


बरेली-मुरादाबाद मंडल में 47,700 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 27,012 पुरुष और 20,688 महिला मतदाता हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। बरेली के रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्षता और सतर्कता से चुनाव कराकर मतपेटी निर्धारित प्रक्रिया से सुरक्षित रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बरेली में 6,763 शिक्षक मतदाता डालेंगे वोट
सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के मुताबिक, बरेली में 6,763 (3,599 पुरुष और 3,164 महिला) शिक्षक मतदाता हैं। जिले के 25 बूथों पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मियों की तैनाती है। प्रत्येक बूथ पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक वीडियोग्राफर भी तैनात रहेगा। मतदान स्थल में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है।

कहां कितने मतदाता करेंगे मतदान 
अमरोहा में सात बूथों पर 5814, संभल के सात बूथों पर 3497, बदायूं के 10 बूथों पर 3934, शाहजहांपुर में 14 बूथों पर 4825, रामपुर में छह बूथों पर 3226 बिजनौर के 13 बूथों पर 8442, मुरादाबाद में 12 बूथों पर 7696, पीलीभीत में 11 बूथों पर 3502 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

भाजपा, सपा में टक्कर, शर्मा गुट भी कतार में
चुनाव में भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सपा से हाजी दानिश अख्तर प्रत्याशी हैं। शर्मा गुट से संजय कुमार मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी हैं। अन्य 14 निर्दलीय प्रत्याशियों में राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, राज कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, बहार आलम, रोहित अल्ताफ, विद्युत कुमार, डॉ. सुनीत गिरि, नाज रिजवी, नेत्रपाल भी मैदान में हैं।

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सेक्टर व जोन बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। किसी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed