Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Pilibhit News
›
On the third day, a JCB rumbled toward Sungadhi police station from Chhatri Square, demolishing illegal platforms.
{"_id":"6b09c400fb532caac807ad0b","slug":"video-on-the-third-day-a-jcb-rumbled-toward-sungadhi-police-station-from-chhatri-square-demolishing-illegal-platforms-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने की ओर गरजी जेसीबी, अवैध चबूतरे किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने की ओर गरजी जेसीबी, अवैध चबूतरे किए ध्वस्त
पीलीभीत। शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर पालिका का अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने की ओर प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए फ्लैक्स, होर्डिंग और बोर्ड जेसीबी की मदद से हटाए गए। वहीं फुटपाथ पर कब्जा कर बनाए गए चबूतरों को भी ध्वस्त किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य की अगुवाई में टीम छतरी चौराहे से कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ी। मधुवन कॉम्प्लेक्स के बाहर फुटपाथ पर बनाए गए अवैध चबूतरों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। कई लोग खुद ही अपना सामान और अस्थायी निर्माण हटाते नजर आए। इस दौरान टीम ने अतिक्रमण करने वालों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रद्धा सिंह, नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार, नजूल लिपिक संतोष सक्सेना, विवेक सैनी और सत्येंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।