Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
16 complaints were received at the grievance redressal committee meeting; eight were resolved on the spot.
{"_id":"6b0976004a1dfadeee06a16d","slug":"video-16-complaints-were-received-at-the-grievance-redressal-committee-meeting-eight-were-resolved-on-the-spot-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कष्ट निवारण समिति की बैठक में 16 शिकायतें पहुंचीं, आठ का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कष्ट निवारण समिति की बैठक में 16 शिकायतें पहुंचीं, आठ का मौके पर निपटारा
यमुनानगर।
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में उपायुक्त प्रीति ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का गंभीरता से और समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में पहले से निर्धारित 16 परिवाद रखे गए। इनमें से आठ परिवादों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष आठ को आगामी बैठक तक लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में रादौर रोड स्थित खसरा नंबर-9 की निशानदेही करवाने संबंधी सुमित गर्ग की शिकायत का मौके पर समाधान होने के बाद परिवाद फाइल कर दिया गया। इसी प्रकार हरंबसपुरा कॉलोनी में गुरुद्वारा भूखंड के कारण गली पर अवैध कब्जे की शिकायत पर नगर निगम की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को नोटिस दिया गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस शिकायत को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
हरि फार्म निवासी गंभीर सिंह की सड़क की पुलिया, पानी और सीवरेज के पानी से फसल खराब होने तथा खेत के पास कच्चा नाला छोड़ने संबंधी शिकायत पर शिकायतकर्ता ने कार्य की गुणवत्ता और पूर्णता पर संतुष्टि जताई। इसके बाद परिवाद फाइल कर दिया गया। वहीं, थाना छप्पर निवासी वरुण चावला की केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक पर 60 लाख रुपये की ठगी के आरोप संबंधी शिकायत पुलिस जांच में झूठी पाई गई। इस पर उपायुक्त ने शिकायतकर्ता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कैम्प निवासी भोति देवी की मकान के साथ कबाड़ी का गोदाम बनाने और दीवार को नुकसान पहुंचाने की शिकायत, अमादलपुर रोड निवासी शारदा रानी की आवासीय क्षेत्र में अवैध प्लाईवुड फैक्टरी चलने की शिकायत और गोबिंदपुरी निवासी अभीन सिंगला की रास्ता बंद करने संबंधी शिकायत को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गुरविंद्र सिंह की अग्रवाल अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ की कथित लापरवाही से उनकी माता की मृत्यु होने संबंधी शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए। सावनपुर निवासी दिव्या मंगला की मोबाइल टावर से रेडिएशन और ध्वनि प्रदूषण संबंधी शिकायत की जांच में निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि प्रदूषण पाया गया। इस मामले में भी आगामी बैठक तक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा नाले की समस्या, बेगमपुर निवासी रविंद्र कुमार सैनी की बैंक से एफडी की राशि दिलवाने संबंधी शिकायत और अन्य लंबित मामलों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अर्जुन माजरा में ध्वनि प्रदूषण की शिकायत दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समाप्त कर दी गई। बाढ़ के पानी की निकासी की समस्या पर अधिकारियों को बरसात से पहले समाधान करने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-15 जगाधरी निवासी पारुल के घर के बाहर रैंप तोड़ने की शिकायत पर विभाग ने मरम्मत करवा दी। शिकायतकर्ता के संतुष्टि पत्र देने के बाद इसे भी फाइल कर दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका, जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ, रादौर एसडीएम नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।