{"_id":"6af17f290cdd2b2598066a56","slug":"video-fire-breaks-out-in-room-in-pilibhit-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: मकान के कमरे में लगी आग, नकदी और घरेलू सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: मकान के कमरे में लगी आग, नकदी और घरेलू सामान जलकर राख
Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:37 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र की टांडा विजेंसी कॉलोनी में रविवार रात एक मकान के कमरे में आग लग गई। इससे नकदी, घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार ने बेटे की शादी के लिए नकदी जमा की थी। मकान मालिक मिथुन मंडल ने बताया कि रविवार रात वह पत्नी के साथ कॉलोनी में आयोजित काली पूजा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे घर के कमरे में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर घर में सो रहे उनके बेटे और साले के बेटे की आंख खुली। दोनों बाहर निकल आए और फोन कर परिजनों को सूचना दी। मिथुन के मुताबिक, आग में नकदी के अलावा सोने की दो जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, लिहाफ, गद्दे, बेटे के शैक्षिक प्रमाणपत्र और जमीन के कागजात जल गए। उन्होंने आग लगाए जाने का संदेह जताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोमवार सुबह लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।