बिहार के मुंगेर से खरीदकर मुजफ्फरनगर व हरियाणा में बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने चार पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचें व दो मस्कट बरामद की है। इन हथियारों को प्रधानी के चुनाव में प्रयोग किए जाने के मद्देनजर बेेचने का इरादा था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भोपा के गांव जोली निवासी सुभाष उर्फ कालू, करनाल निवासी हुसैन खान, भोपाल निवासी नासिर व कूकडा निवासी सुधीर को पकड़ा गया है।
आज भी हथियार बेचने के लिए आए थे। चारों आरोपियों को गिरफ़्तार कर चालान कर दिया गया है। दो आरोपियों सुधीर व सुभाष का अपराधिक इतिहास है। अन्य दोनों के अपराधिक की जानकारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।