{"_id":"6a355730fb655bb54c0a7e5e","slug":"video-natural-farming-beneficial-for-environmental-conservation-gopal-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभकारी : गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभकारी : गोपाल
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर पंचायत भवन सभागार में कृषि विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती से संबंधित कृषि गोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती की उपयोगिता, कृषि में नवाचारों और किसानों की आय वृद्धि के विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, कृषि विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही हैं। प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान सहित हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विकास सिंह ने प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उसके लाभ तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र पाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।