{"_id":"6af85a29890ed9683f01b537","slug":"video-govardhan-puja-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-at-shri-jharkhand-mahadev-shivala-temple-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई गोवर्धन पूजा
हसनपुर। श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर प्रांगण में गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान में अनेकों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में गोवर्धन पर्वत का आकर्षक प्रतीक बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडित महेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजा संपन्न कराई और भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन महाराज की आरती उतारी। पूजा के उपरांत उपस्थित भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय और उत्साह से सराबोर नजर आया। मंदिर कमेटी के प्रबंधक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौ-धन के प्रति आभार प्रकट करने का पावन पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी, और उसी प्राचीन परंपरा को आज भी पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण अवतार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सुप्रिया अग्रवाल, सतबीर गिरी, पप्पू गिरी, देवेंद्र शर्मा, दामोदर शर्मा और संजीव शर्मा रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।