{"_id":"6a315092f4330d34b704d187","slug":"video-23-units-of-blood-donated-at-the-district-hospital-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में 23 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vimal Sharma
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:03 PM IST
Link Copied
विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविरों में जिले के 96 महादानियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल, कांठ सीएचसी और बिलारी सीएचसी में लगाए गए शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान से प्राप्त यूनिटें थैलेसीमिया समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में उपयोग की जाएंगी। उन्होंने रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप डायरी भेंट कर सम्मानित किया और नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में जिला अस्पताल में 23 यूनिट, बिलारी सीएचसी में 39 यूनिट और कांठ सीएचसी में 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है और स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।