फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party Steps Up PDA Outreach in Moradabad Ahead of 2027 Assembly Elections

यूपी में सपा दे रही पीडीए को धार: पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वोटरों को साधने में जुटी पार्टी, ये है पूरा प्लान

Mon, 05 Oct 2026 03:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 05 Oct 2026 03:17 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में समाजवादी पार्टी पीडीए को धार दे रही है। पार्टी का पिछड़े नेताओं के कार्यक्रमों पर जोर है। पार्टी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वोटरों को साधने में जुटी है। सितंबर में हुए चार कार्यक्रमों में पीडीए से जुड़े नेता पहुंचे हैं। आने वाले दिनों में पीडीए नेताओं के और भी कार्यक्रम होने हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party Steps Up PDA Outreach in Moradabad Ahead of 2027 Assembly Elections
चुनावी मोड पर सपा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी मुरादाबाद मंडल में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान को धार देने में लगी है। सितंबर में जिले में हुए चार अलग-अलग कार्यक्रमों में पीडीए के नेताओं ने हिस्सा लिया। इन नेताओं को जरिये सपा पीडीए के वोटरों को साधने में लगी है। 

विज्ञापन


पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सपा का मंडल में प्रदर्शन बेहतर रहा। चुनाव परिणाम में सपा की सीटें सिर्फ कम-ज्यादा हुई हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मंडल की 27 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में सपा तीन सीटें (रामपुर, टांडा और कुंदरकी) हार गई। 
विज्ञापन


2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन और बेहतर करने के लिए पार्टी लगातार पीडीए अभियान पर जोर दे रही है। इसके लिए पीडीए से जुड़े नेताओं के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सितंबर महीने में छोटे-बड़े आठ कार्यक्रम हुए। इसमें चार कार्यक्रम पीडीए से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में अतिथि के तौर पर बुलाए गए नेता भी पीडीए से ही जुड़े थे। इसमें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, एमएलसी किरण पाल कश्यप, नूरपुर के विधायक रामअवतार सैनी और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामअवतार सैनी शामिल रहे। वहीं आने वाले दिनों में पीडीए से जुड़े नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

पार्टी पीडीए पर जोर दे रही है। इसको ध्यान में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस महीने पूर्व मंत्री लाखन सिंह पाल के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा विधायक रामअवतार सैनी और किरण पाल कश्यप के दोबारा कार्यक्रम कराए जाएंगे। - जयवीर यादव, सपा जिलाध्यक्ष

किस कार्यक्रम में पीडीए का कौन नेता पहुंचा

  • 03 सितंबर को सर्किट हाउस में एमएलसी शिक्षक चुनाव को लेकर हुई बैठक में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव पहुंचे।
  • 18 सितंबर को पूर्व सांसद शिव दयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में एमएलसी किरण पाल कश्यप शामिल हुए।
  • 27 सितंबर को लाइनपार में हुई पीडीए पंचायत में नूरपुर के विधायक रामअवतार सैनी ने शिरकत की।
  • 29 सितंबर को पीडीए की बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने भाग लिया।

जून में सिख सामाजिक न्याय यात्रा पहुंची थी
जून महीने में सिख सामाजिक न्याय यात्रा मुरादाबाद पहुंची थी। यह यात्रा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर के नेतृत्व में आई। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।

ये नेता भी आ चुके हैं कार्यक्रमों में
07 जून को सपा सैनिक प्रकोष्ठ के मंडलीय सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल शरद शरन।
07 जुलाई को समीक्षा सम्मेलन और मासिक बैठक में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव।
18 जुलाई को हुए कार्यक्रम में सपा सांसद एवं प्रदेश संयोजक सनातन पांडेय मुरादाबाद पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed