{"_id":"69bd6248b6647d1af10ec152","slug":"video-alvida-jumma-prayers-offered-with-devotion-eid-tomorrow-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमे की नमाज, ईद कल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ अदा की अलविदा जुमे की नमाज, ईद कल; VIDEO
मिर्जापुर जिले में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों मेंं अकीदतमंदों ने जुमा अलविदा की नमाज पढ़कर मुल्क के अमन व चैन की दुआ मांगी। इसके पहले 13 मार्च को भी अलविदा जुमे की नमाज हुई थी। उस समय यह संभावना थी कि 20 मार्च को ईद हो जाएगी लेकिन चांद न होने की वजह से ईद 21 मार्च को है। ईद की विशेष नमाज शनिवार को सुबह 7: 15 पर इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में होगी। काजी ए शहर मौलाना नजम अली ने बताया कि ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज 21 मार्च को सुबह 7 : 15 बजे होगी। इसके बाद 10 मिनट आगे पीछे सभी मस्जिदों मेंं नमाज होगी। कहा कि सुबह नौ बजे तक ईद की नमाज हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।