{"_id":"6b09e9c7ee3e206fa301268e","slug":"a-multi-crore-corridor-facilities-kept-under-lock-and-key-even-the-council-failed-to-manage-the-situation-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-165714-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: करोड़ों का कॉरिडोर, सुविधाओं पर ताले, परिषद भी नहीं संभाल सकी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: करोड़ों का कॉरिडोर, सुविधाओं पर ताले, परिषद भी नहीं संभाल सकी व्यवस्था
विज्ञापन
कक्ष नंबर 59 में पेयजल के स्थान पर कक्ष में भरा कूड़ा, संवाद
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये खर्च कर विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कराया गया। व्यवस्थाओं के संचालन और विकास कार्यों को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद को 25 जनवरी 2021 को कैबिनेट की मंजूरी भी मिली, लेकिन पांच साल बाद भी परिषद पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सकी है। परिषद का काम छोटे आयोजनों और कागजी गतिविधियों तक सीमित नजर आ रहा है। मंदिर, दान पात्र और यात्री सुविधाओं का संचालन अब भी पुराने ढर्रे पर हो रहा है।
कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए भव्य भवन, चौड़ा परिक्रमा मार्ग और कई व्यवस्थाएं विकसित की गईं, लेकिन पड़ताल में इनका लाभ सीमित नजर आया। परिक्रमा मार्ग के अधिकांश सुविधा कक्षों पर ताले लटके मिले। पेयजल के लिए निर्धारित स्थान पर कूड़ा पड़ा था, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए लगाई गई लिफ्ट खराब मिली। अग्निशमन केंद्र के दरवाजे पर भी ताला लगा था। कॉरिडोर के चार द्वारों में से तीन बंद मिले। ऐसे में सुविधाओं के संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इनसेट-
प्राचीन मंदिरों के विग्रहों को नहीं मिला उचित स्थान
कॉरिडोर के प्रथम तल पर मां दुर्गा, गणेश, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, मां सरस्वती, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। योजना थी कि श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए इन मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे, लेकिन अधिकांश कक्षों पर ताला लटका मिला। कॉरिडोर निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण की जद में आए प्राचीन मंदिरों के विग्रहों को भी अब तक उचित स्थान नहीं मिल पाया है। दूसरे तल पर मुंडन संस्कार, वीआईपी विश्राम, संस्था, स्टोर और अग्निशमन केंद्र समेत विभिन्न सुविधाओं के लिए कक्ष बनाए गए हैं। परिषद का कार्यालय भी इसी परिसर में है, लेकिन निरीक्षण के दौरान वहां ताला लटका मिला। मुंडन कक्ष के पास पेयजल के लिए निर्धारित स्थान पर कूड़ा पड़ा था, जबकि दूसरे तल पर कक्ष संख्या 59 में भी कूड़ा-करकट मिला।
विज्ञापन
इनसेट-
आरक्षित कक्षों का हिसाब, आम श्रद्धालुओं के लिए बंद
कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए अधिकांश कक्ष बंद मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार कक्ष संख्या 16, 17 और 19 अलग-अलग पालियों में आरक्षित रखे गए हैं। करीब 40 कक्ष तीर्थ विकास परिषद के पास हैं, जबकि कक्ष संख्या 54 वीआईपी मुंडन के लिए आरक्षित बताया गया। इतने भवन बनाए जाने के बावजूद आम श्रद्धालुओं को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इनसेट-
आपात सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था भी प्रभावित
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कॉरिडोर में अग्निशमन केंद्र का भवन बनाया गया है, लेकिन निरीक्षण के दौरान उसके दरवाजे पर ताला लटका मिला। मंदिर परिसर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र और अन्य पर्वों पर भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में आग जैसी आपात स्थिति में अग्निशमन व्यवस्था तत्काल उपलब्ध होगी या नहीं, इस पर सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं को एक तल से दूसरे तल तक पहुंचाने के लिए लगाई गई लिफ्ट खराब मिली। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। कॉरिडोर के चार द्वारों में से तीन पर ताला लटका मिला, जिससे आवागमन के विकल्प सीमित हो गए हैं।
इनसेट-
सामान्य दिनों में भी दर्शन के लिए कतार
दिल्ली से आए रिषभ मिश्रा, वाराणसी के गोविंद और वैशाली ने बताया कि विंध्य कॉरिडोर का निर्माण सराहनीय है, लेकिन सामान्य दिनों में भी दर्शन के लिए काफी देर तक कतार में खड़ा होना पड़ता है। श्रद्धालुओं ने दर्शन व्यवस्था को और सुगम बनाने की जरूरत बताई, जिससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों को अनावश्यक परेशानी न हो।
इनसेट-
सिर्फ नवरात्र में चलती है इलेक्ट्रिक बस और गोल्फ कार्ट
नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक इलेक्ट्रिक बस और चार गोल्फ कार्ट चलाए जाते हैं। इनसे बुजुर्गों, दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं को राहत मिलती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इनका संचालन केवल नवरात्र तक सीमित न रखकर पूरे साल किया जाए, ताकि सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
कोट-
-- -- -- --
- विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद से कुछ काम कराए जा रहे हैं। उसका नया भवन भी बन रहा है। परिषद की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। कॉरिडोर निर्माण के दौरान जद में आए मंदिरों के विग्रहों के लिए भी योजना तैयार है। घाट का काम अंतिम रूप में है, उन्हें वहीं स्थापित किया जाएगा। अग्निशमनकर्मी और उनके उपकरण सक्रिय हैं। - अविनाश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, मिर्जापुर
- श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर समय-समय पर प्रशासन से पत्राचार किया जाता है। देव विग्रहों को अभी तक कॉरिडोर में स्थान न मिलने पर भी को पत्र लिखा गया था। समस्याओं के समाधान के लिए पंडा समाज प्रशासन से वार्ता करेगा। - पंकज द्विवेदी, अध्यक्ष, श्री विंध्य पंडा समाज।