{"_id":"69319c38009dfd71e5013409","slug":"video-workshop-on-artificial-intelligence-frontiers-held-in-ramanujan-auditorium-of-ccs-university-2025-12-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीसीएसयू के रामानुजन सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फ्रंटियर्स को लेकर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीसीएसयू के रामानुजन सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फ्रंटियर्स को लेकर हुई कार्यशाला
मेरठ। डीआरडीओ, नई दिल्ली द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रामानुजन सभागार में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फ्रंटियर्स: इनोवेशन इन फ्यूज़ी ऑप्टिमाइज़ेशन, साइबर सिक्योरिटी एंड सिम्यूलेशन” अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के तीसरे दिन फरीदाबाद हरियाणा से आए महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक प्रतिष्ठित प्रोफेसर सुरेश कुमार ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने “आईएफ (इन्ट्यूशनिस्टिक फ्यूज़ी) मैथमेटिकल प्रोग्रामिंग प्रॉब्लम्स में द्वैतता सिद्धांत” विषय पर विस्तृत और प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने व्याख्यान की शुरुआत आईएफ वातावरण की मूलभूत परिभाषाओं और अवधारणाओं से की और आगे बढ़ते हुए यह समझाया कि निर्णय-निर्धारण की प्रक्रिया में अनिश्चितता, सदस्यता-असदस्यता तथा हेजिटेशन पैरामीटर किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सत्र के दौरान उन्होंने निराशावादी, आशावादी और मिश्रित दृष्टिकोणों के अंतर्गत आईएफ प्रोग्रामिंग में द्वैतता के ढांचे को विस्तार से समझाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।