{"_id":"69314dadec1b0ddef804732a","slug":"the-plot-to-murder-inderpreet-parry-was-hatched-after-sippy-s-murder-learn-the-full-story-2025-12-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिप्पा की हत्या के बाद रची गई थी इंदरप्रीत पैरी की हत्या की साजिश, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिप्पा की हत्या के बाद रची गई थी इंदरप्रीत पैरी की हत्या की साजिश, जानिए पूरा मामला
पिछले महीने दुबई में चलती कार में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सुखदीप उर्फ सिप्पा उर्फ जोरा सिद्धू की हत्या के बाद गैंगवार और तेज हो गई है। इसी वारदात का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने हरप्रीत सिंह पैरी को निशाना बनाने की साजिश रची। दोनों मामलों में अपराध का तरीका एक जैसा रहा। इन दोनों को उनके भरोसेमंद व्यक्ति ने मिलने के बहाने बुलाया और बाद में हत्या कर दी गई। लॉरेंस गैंग के हरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर पैरी की हत्या की जिम्मेदारी भी ली। उनका आरोप था कि पैरी, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के इशारे पर क्लबों से पैसे वसूलता था। उन्होंने चेतावनी दी कि क्लब संचालक और बुकी भी उनकी हिटलिस्ट मेंहैं। सूत्रों के अनुसार हरी बॉक्सर और आरजू फिलहाल विदेश में छिपे हैं। अमर उजाला ने 15 नवंबर को जीरकपुर के युवक की दुबई में चलती कार में हत्या की खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि यह वारदात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने करवाई थी। सिप्पा मूलरूप से पंजाब का रहने वाला था। सूत्रों का कहना है कि अब गोल्डी बराड़, पैरी की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस के किसी करीबी पर बड़ा हमला कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।